अंतिम अद्यतन: 20 सितंबर 2026
हम कौन-सी जानकारी लेते हैं
हम केवल उतनी जानकारी लेते हैं जितनी उस काम के लिए ज़रूरी है जिसके लिए आप आए हैं। छात्रवृत्ति के आवेदन में जो चाहिए, वह दान करते समय नहीं माँगा जाता।
- नाम, मोबाइल नंबर और गाँव — संपर्क के लिए
- विद्यार्थी की कक्षा, विद्यालय और परिणाम — पात्रता जाँचने के लिए
- पारिवारिक आय — केवल छात्रवृत्ति की पात्रता के लिए
- बैंक खाते के अंतिम चार अंक — भुगतान के मिलान के लिए
- अपलोड किए गए दस्तावेज़ — अंकतालिका, प्रमाण-पत्र आदि
आधार के बारे में
हम आधार का पूरा नंबर कहीं संग्रहित नहीं करते। केवल अंतिम चार अंक रखे जाते हैं ताकि रिकॉर्ड पहचाना जा सके, और एक एन्क्रिप्टेड चिह्न (hash) ताकि एक ही व्यक्ति के दो आवेदन पकड़े जा सकें। उस चिह्न से आधार नंबर वापस नहीं निकाला जा सकता।
कौन देख सकता है
हर जानकारी सबको नहीं दिखती। system में हर पदाधिकारी के लिए अलग अधिकार तय हैं, और संवेदनशील जानकारी केवल गिने-चुने लोग देख सकते हैं। जब भी कोई संवेदनशील दस्तावेज़ खोला जाता है, उसका रिकॉर्ड बनता है — किसने, कब देखा।
- आय और बैंक विवरण — केवल कोषाध्यक्ष और प्रशासक
- विद्यार्थी का नाम और कक्षा — शिक्षक और उससे ऊपर
- आपके अपने दस्तावेज़ — आप और आपके सत्यापित अभिभावक
बच्चों की जानकारी
किसी भी नाबालिग की फ़ोटो, नाम या कहानी वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया पर तब तक सार्वजनिक नहीं की जाती जब तक अभिभावक की स्पष्ट सहमति दर्ज न हो। सहमति कभी भी वापस ली जा सकती है — वापस लेते ही सामग्री वेबसाइट से हट जाती है।
हम क्या नहीं करते
- आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं
- विज्ञापन कंपनियों को नहीं देते
- बिना आपकी सहमति के प्रचार संदेश नहीं भेजते
- आधार, बैंक खाता या आय सार्वजनिक नहीं करते
आपके अधिकार
आप अपनी जानकारी देख सकते हैं, उसमें सुधार करा सकते हैं, और यह भी कह सकते हैं कि उसे हटा दिया जाए। कुछ रिकॉर्ड — जैसे दान की रसीद और छात्रवृत्ति का भुगतान — कानूनी और लेखा-परीक्षा की आवश्यकता के कारण रखने पड़ते हैं; उन्हें हटाया नहीं जा सकता, पर वे भी सार्वजनिक नहीं होते।
किसी भी प्रश्न, आपत्ति या अनुरोध के लिए समिति से संपर्क करें — संपर्क पृष्ठ पर दिए गए मोबाइल नंबर पर।